मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिलेगा। पहले से बनायी हुई सारी योजनायें आज पूरी हो जाएंगी। सरप्राइज मिलेगा जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
वृष राशि
आज के दिन सारी इच्छाएं पूरी होंगी। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शत्रु पक्ष आपसे दूरिया बनाकर रहेगा।
मिथुन राशि
आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आयेगी। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी।
सिंह राशि
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी दूसरे शहर की यात्रा करेंगे।
कन्या राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी का मदद से पूरा हो जाएगा। दूसरे के काम में राय देने से बचें। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें।
तुला राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लागों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा। माता - पिता अपने बच्चों के साथ समय बितेयेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज समाप्त हो जायेगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को आज सफलता मिलना निश्चित है। आपके व्यापार में आज कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है।
मकर राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी।
कुम्भ राशि
अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बीतेगा। घर में सुख-शांति रहेगी।
मीन राशि
आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।