सर्दी- जुखाम कहने को तो आम समस्या है लेकिन वक़्त पर इलाज न करने से ये कई दूसरी बीमरियों को भी न्योता देती है, जैसे की सिरदर्द, कमर दर्द, अनिद्रा आदि. हालांकि इसकी कई दवाइयां बाज़ार में मिलती हैं लेकिन इसका पक्का इलाज है अच्छी इम्युनिटी. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएँगे जिन्हें करने से आपको सर्दी- जुखाम में आराम मिलेगा और साथ ही आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी. 

अधो मुख श्वासन: 

अधो मुख श्वासन सूर्य नमस्कार आसन की तरह होता है. इसे करने से दिमाग शांत रहता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं, जिससे सिर दर्द और स्ट्रेस में आराम मिलता है. अगर आप ये आसन रोजाना करते हैं तो इससे आपको साइनस में राहत मिल सकती है और सर्दी- जुखाम जैसी मौसमी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है. 

उस्ट्रासन: 

उस्ट्रासन शरीर को लचीला बनाता है. ये फेफड़ों को खोलने में और छाती को मज़बूत बनाने में मदद करता है जिससे श्वास सम्बन्धी समस्याओं में काफी राहत मिलती है. साथ ही ये चिंता और थकान में भी आराम पहुंचाता है. 

विपरीत करानी आसन: 

विपरीत करानी आसन में आपको अपना सिर ज़मीन पर रखना होता है जिससे दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इस आसन से थकान, तनाव और सिर दर्द में आराम मिलता है. साथ ही,  इस आसन में आपको अपना ध्यान सांसों पर केन्द्रित करना होता है जिससे श्वास सम्बन्धी परेशानियाँ भी दूर होती है.   

सेतु बंधासन: 

सेतु बंधासन को रोज़ाना करना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है. इस आसन को करने से फेफड़े खुलते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. अस्थमा, साइनस जैसी समस्याओं को ठीक करने में सेतु बंधासन बहुत मदद करता है.