हिंदी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का एक बड़ा ही पॉपुलर गाना है जिसके बोल हैं 'जूते दे दो, पैसे ले लो'. इस गाने में जूता चुराई की रस्म को बहुत बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है. जूता चुराई की ये रस्म कई सालों से शादियों में निभाई जा रही है. लेकिन अगर कोई पूछे कि शादी में सालियाँ अपने जीजा के जूते क्यों चुराती हैं? तो कई लोगों के पास इसका जावाब नहीं होता. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों होती है जूता चुराई की रस्म? 

जूते चुराने की रस्म के पीछे है ये वजह-

  • जब दूल्हा मंडप में जाता है, तब दुल्हन की बहनें अपने जीजा जी के जूते चुरा लेती हैं और फेरे समाप्त होने के बाद ही वह उन्हें अपनी मनचाही इच्छा पूरी होने के बाद, जूते सम्मान सहित लौटती हैं. जहाँ फेरों के समय माहौल ग़मगीन हो जाता है, तब ये रस्म करने से एक खुशहाली का माहौल बन जाता है. इसलिए ये रस्म निभाई जाती है.
  • मान्यता है कि इंसान के जूते उसकी पर्सनालिटी के बारे में कई राज़ खोलते हैं. ऐसे में शादी के समय, दुल्हन की बहनें या सहेलियां अपने जीजा जी का टेस्ट करने के लिए उनके जूते चुरा लेती हैं. इसमें ये देखा जाता है कि जीजा जी कितनी समझदारी से अपने जूते वापस ले पाते हैं, और उनमें धैर्य कितना है.
  • जूता चुराई की रस्म के दौरान लड़के वाले और लड़की वाले दो अलग ग्रुप में बट जाते हैं, ऐसे में दोनों परिवारों के बीच खूब हंसी-मज़ाक होता है. बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि इस रस्म को करने से दोनों परिवारों को एक-दूसरे को जानने-समझने और मेल-जोल बढ़ाने में मदद मिलती है. इसलिए भी ये रस्म निभाई जाती है.