भारत में फलों के राजा आम को बहुत पसंद किया जाता है. गर्मियों में इसका सेवन स्वाद को बढ़ाता है, कई रोगों जैसे कि लू, पेट में जलन आदि से बचाता है और त्वचा पर निखार लाता है. लेकिन इसका गलत तरीके से किया गया सेवन आपको बीमार भी कर सकता है. इसलिए आयुर्वेद के अनुसार, आम खाने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. आइये इस लेख में हम आपको बताते हैं आम कैसे खाना चाहिए.
आम खाने के नियम-
- आम को अकेले न खाएं: आम का स्वाद अपने आप में लाजवाब होता है लेकिन आपको इसे अकेले खाने से बचना चाहिए. आम को दूसरे फलों या खाद्य पदार्थों के साथ मिला कर खाने से आपकी सेहत को लाभ होगा.
- खाली पेट आम न खाएं: आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप आम को खाली पेट खाते हैं तो ये ज़हर खाने के समान है. इससे ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ता है जो आपको नुक्सान पहुंचा सकता है. इसलिए हमेशा खाना खाने के कुछ देर बाद ही आम खाएं.
- ज्यादा आम न खाएं: ज्यादा आम खाने से अक्सर लोगों का पेट खराब हो जाता है, पेट दर्द करने लगता है और त्वचा पर खुजली या दाने होने लगते हैं. इसलिए आम को अधिक खाने से बचें.
- हमेशा आम भिगोकर खाएं: आम हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसका फायदा तभी है जब इसे भिगोकर खाया जाए. शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले कई तत्व आम में पाए जाते हैं, जब आम को पानी में भिगोकर रखा जाता है तो इन गर्म तत्वों का असर कम हो जाता है और किसी प्रकार की एलर्जी का खतरा भी कम होता है.