आज के समय में आपको चाय के शौक़ीन और पाचन से ग़मगीन लोग हर जगह मिल जाएंगे. क्योंकि आजकल बहुत से लोग तले हुए मसालेदार भोजन या जंक फ़ूड को खाना पसंद करते हैं, इसलिए कमज़ोर पाचन की समस्या काफी बढ़ रही है. लेकिन अधिकतर बीमारियां हमारे पेट से शुरू होती हैं. अब ऐसे में चाय के शौक़ीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. एक ख़ास चाय है जिसे पीने से आपका पाचन मज़बूत हो जायेगा और खाने से पोषण प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी. जानना चाहते हैं कौनसी है ये चाय? तो आइये जानते हैं.
हर्बल टी कैसे बनाएं?
- सबसे पहले 1-1 चम्मच सौंफ, धनिया और जीरा लें.
- फिर 1 कप पानी में इन तीनों को डालकर 5-10 मिनट तक अच्छे से उबालें.
- इसके बाद, इसे छान कर पियें.
आइये अब जानते हैं कि आपको हर्बल चाय पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.
सौंफ के फायदे-
- पाचन को बढ़ाता है, बिना पित्त बढ़ाएं.
- गैस, अपच, पेट में जलन जैसी समस्या दूर करता है.
- स्टमक क्रेम्प्स या पेट की मरोड़ में आराम देता है.
धनिया के फायदे-
- इससे पाचन बेहतर होता है.
- पाचन तंत्र की कार्यक्षमता में सुधार होता है.
- गैस-अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं.
- पेशाब की समस्या और पेट की सूजन से रहत दिलाता है.
जीरा के फायदे-
- पाचन को तेज़ करता है.
- विषैले या हानिकारक तत्वों को शरीर से निकालने में मदद करता है.
- आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है.
- गैस, अपच को कम करता है.