बारिश के मौसम में गर्मा-गर्म चीज़ें खाने का मज़ा ही कुछ और है, फिर चाहे वह चाय के साथ पकोड़े हो, समोसे या आलू के परांठे. वहीं कुछ लोगों को बारिश के मौसम में ठंडी दही खाना बहुत पसंद होता है. लेकिन कई लोग होते हैं जिन्हें बरसात के मौसम में दही खाने से अपच, पेट फूलने, जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं होती है. तो क्या बारिश के मौसम में दही खानी चाहिए. अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो चलिए आयुर्वेद के अनुसार जानते हैं कि बारिश के मौसम में दही खानी चाहिए या नहीं.

बारिश के मौसम में दही खाने से क्या होता है?

आयुर्वेद के अनुसार, दही की तासीर गर्म होती है. ऐसे में गर्मी या बारिश के मौसम में इसका सेवन नुक्सान कर सकता है.

बारिश के मौसम में पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है, चूँकि दही पचाने में भारी होता है इसलिए आपको इस मौसम में दही नहीं खानी चाहिए. इससे अपच या पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

बारिश में दही खाने का सही तरीका 

  • बारिश में आपको दही कम खानी चाहिए. 
  • बारिश में दही खाने के लिए आपको इसमें कुछ मीठा मिलाना चाहिए. ऐसा करने से दही की तासीर ज्यादा गर्म नहीं रहती जिससे शरीर को नुक्सान नहीं होता.
  • रात के वक़्त किसी भी मौसम में दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि रात में दही खाने से पेट को बहुत नुक्सान होता है जिससे कई बीमारियाँ हो सकती हैं. दोपहर का समय दही खाने के लिए बेस्ट होता है.
  • आप दही में शहद, शक्कर, आंवला, मूंग दाल या घी डाल कर खा सकते हैं, इससे आपकी सेहत को बहुत फायदा होगा.