सुबह- सुबह अगर पेट साफ़ न हों तो पूरे दिन परेशानी रहती है. इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे योगासन बता रहे हैं जिन्हें करने से आपका पेट साफ़ हो जायेगा, और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे.
- नौकासन: नौकासन पाचन समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है. इसे करने के लिए पैर फैला कर बैठ जाएँ. अब अपनी पीठ को सीधे रखते हुए पैरों को ऊपर उठायें. अपने हाथों को सामने की तरफ रखें. आपकी आकृति एक नाव की तरह दिखनी चाहिए.
- पवनमुक्तासन: इस आसन को करने से पेट में जितनी भी अधिक वायु होती है उससे छुटकारा मिलता है. पवनमुक्तासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएँ. अब अपने घुटनों को मोड़ें और झांघों को छाती की तरफ लायें, अपने दोनों हाथों को घुटनों के ठीक नीचे मिलाएं. अपने सिर को ऊपर उठाते हुए, नाक को घुटनों को बीच लाने का प्रयास करें. थोड़ी देर होल्ड करें और फिर रिलैक्स.
- वज्रासन: वज्रासन पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है और कमर दर्द दूर करता है. वज्रासन करने के लिए आपको योगा मैट पर पैरों को पीछे की तरफ मोड़ कर बैठना होता है, अपने हाथों को घुटनों पर रखना होता है.
- बालासन: बालासन करने से वजन कम होता है. इसे करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएँ. अब अपने हाथों को उठायें और शरीर को ज़मीन की ओर झुकाते हुए, सिर और हाथों को ज़मीन पर रखें. कुछ समय इसी मुद्रा में रहें.
- कुंभकासन: ये आसन पेट के लिए बहुत फायदेमंद है. कुंभकासन करने के लिए पेट के बल लेटें. फिर अपने पैरों के पंजों और अपनी हथेलियों को ज़मीन पर टिकाते हुए, शरीर को ऊपर उठायें. इस पोज़ को कुछ सेकंड होल्ड करें.