आज के टाइम पर बहुत से लोग चम्मच या कांटे से खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये बहुत ही सुविधाजनक, आसन और स्वच्छ तरीका होता है. हालांकि आयुर्वेद और कई रिसर्च के अनुसार, हाथ से खाना खाना बहुत फायदेमंद होता है. जब खाना हाथ से खाया जाता है तो पेट के साथ आत्मा भी संतुष्ट हो जाती है. इसलिए आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने वाले हैं.
- बेहतर स्वाद आता है-
जब हम हाथ से भोजन करते हैं तो इससे हमें खाने के स्वाद, टेक्सचर और खुशबू का ज्यादा अच्छा एहसास होता है जिससे पेट के साथ-साथ मन और आत्मा भी संतुष्ट हो जाती है और खाने का स्वाद या मज़ा बढ़ जाता है.
- स्वास्थ्य अच्छा रहता है-
जब हम हाथों से खाना खाते हैं तो इससे एक मुद्रा बनती है. ये मुद्रा हमारे अन्दर एक ऐसी ऊर्जा बनाती है जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है.
- वजन कण्ट्रोल रहता है-
पहला, जब खाना हाथ से खाया जाता है तो धीरे-धीरे अच्छे से चबा कर खाया जाता है. साथ ही, हाथों से खाना खाने से हम उतना ही खाते हैं जितनी भूख होती है, इससे ओवर-ईटिंग नहीं होती और वजन नियंत्रित रहता है.
- जीभ नहीं जलती-
जब हम हाथ से खाना खाते हैं तो हमें खाना कितना गर्म या ठंडा है ये पता होता है, जिससे सावधानी से खाते हैं और जीभ नहीं जलती.
- टाइप-2 डायबिटीज से बचाव-
चम्मच-कांटे से खाना जल्दी खाया जाता है जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा होने लगता है. क्योंकि हाथ से खाना धीरे खाया जाता है, इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और रोग से बचाव होता है.