योग के विभिन्न आसन करने के बाद जब एनर्जी का स्तर कम होने लगता है, तब शवासन एक मात्र ऐसा आसन है जो एनर्जी को वापस से पाने में मदद करता है. लेकिन समय की कमी के चलते कुछ लोग इस आसन को स्किप कर देते हैं जिससे उन्हें योग के संपूर्ण लाभ नहीं मिल पाते. इसलिए आज हम आपको शवासन क्यों करना चाहिए और कैसे करना चाहिए इसके बारे में बता रहे हैं. 

शवासन क्यों करना चाहिए?

शवासन करने से आपको कई लाभ मिलते हैं- 

  • थकान दूर होती है. 
  • मन को शान्ति मिलती है. 
  • तनाव दूर होता है. 
  • एकाग्रता और स्मरण-शक्ति बढ़ती है.
  • एनर्जी मिलती है.
  • हाई बीपी से राहत मिलती है. 
  • दिल भी स्वस्थ रहता है.   

शवासन कैसे करें?

शवासन देखने में जितना आसान लगता है ये वास्तव में उतना ही कठिन है. तो चलिए जानते हैं शवासन की सही विधि क्या है. 

  • सबसे पहले, शांत जगह पर योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं.
  • अब पैरों को थोड़ा फैलाएं.
  • फिर हाथों को भी थोड़ा सा फैलाएं और हथेलियों को आकाश की तरफ रखें. 
  • अपनी आँखें बंद कर लें.   
  • शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें और धीरे-धीरे साँसे लें. 
  • अपनी साँसों पर ध्यान केन्द्रित करना शुरू करें. 
  • शरीर के अंगूठे से शुरू करते हुए हर अंग पर ध्यान दें. 
  • ऐसा महसूस करें की सांस लेते हुए ऑक्सीजन आपके हर अंग तक पहुँच रही है, और सांस छोड़ते हुए आपको शान्ति का एहसास हो रहा है. 
  • अगर आलस या नींद आने लगे तो साँसों की गति तेज़ कर दें. (शवासन में आपको कभी सोना नहीं चाहिए.) 
  • इसके बाद आप पूरी तरह से रिलैक्स महसूस करेंगे और एनर्जी का एहसास करेंगे.