आज के समय में कई लोग अपने लुक्स और वजन को लेकर परेशान रहते हैं. कुछ लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर तो कुछ अपने दुबलेपन को लेकर चिंतित रहते हैं. कई लोग अपनी इच्छा अनुसार डाइट में बदलाव करते हैं और कुछ तो दवाइयों का सेवन भी करते हैं, जिससे उनकी सेहत को नुक्सान पहुँच सकता है. ऐसे में सबसे ज़रूरी यह है कि आप फिट और हेल्दी रहें, और खुद के बारे में सकारात्मक विचार रखें. 

अगर आप अपना बजन बढ़ाना चाहते हैं तो आज आयुर्वेद के अनुसार हम आपको एक सरल तरीका बताएंगे जिससे आपका वजन भी बढ़ेगा और सेहत को भी फायदा होगा. तो चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने का आयुर्वेदिक उपाय.

घृतपुरा खाएं

आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको घृतपुरा यानी घी की पूड़ी खानी चाहिए. इसे खाने से आपके शरीर को वह पोषण मिलेगा जिसकी उसे ज़रूरत है. साथ ही, आपके ब्लड और रिप्रोडक्टिव टिश्यू में सुधार आएगा. हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी और शारीरिक कमजोरी भी दूर होगी. वजन बढ़ाने का ये नुस्खा काफी कारगर माना जाता है.    

ऐसे बनाएं घृतपुरा

  • सबसे पहले 1 कप गेहू का आटा लें. 
  • उसमें दूध, मिश्री और नारियल का बुरादा मिलाएं.
  • एक चिकना, पूड़ी लायक सख्त आटा गूंद कर तैयार कर लें. आटा सूखा या भुरभुरा नहीं होना चाहिए. 
  • अब पूरियां बेलें.
  • साथ ही, कढ़ाई में घी डाल कर, उसे गरम होने दें. 
  • अब इसमें पूरियां डाल कर, सेंक लें.
  • फिर इन पूरियों को नारियल की चटनी या सब्जी के साथ खाएं.   

ये लोग न खाएं घृतपुरा

  • डायबिटीज के रोगी 
  • हाइपोथायरायडिज्म
  • मोटापा 
  • कमज़ोर पाचन वाले 
  • पीसीओएस पीड़ित महिलाएं