सिरदर्द ये शब्द सुनते ही तनाव का अनुभव होने लगता है. मामूली सिरदर्द तो दवाई खाने या बाम लगाने से ठीक हो जाता है लेकिन जब ये सिरदर्द किसी तनाव के कारण होता है तो इससे छुटकारा पाना इतना आसान नहीं होता. ऐसे में पेन किलर खाना भी हानिकारक होता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में बता रहे हैं जो आपको तनाव के कारण होने वाले सिरदर्द से राहत पहुंचाने में मदद करेंगी. 

तनाव के कारण होने वाले सिर दर्द का आयुर्वेदिक इलाज- 

1. ब्राह्मी: 

ब्राह्मी एक ऐसी औषधि है जिसका प्रयोग सालों से मानसिक समस्याओं से राहत दिलाने के लिए किया जा रहा है. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो यादाश्त को मज़बूत बनाने में, दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं. ब्राह्मी को आयुर्वेद में बुद्धिवर्धक के रूप में जाना जाता है, इसलिए इसे ‘ब्रेन बूस्टर’ भी कहा जाता है.

2. अश्वगंधा: 

अश्वगंधा पौष्टिक तत्वों से युक्त एक औषधि है जो मन और तन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करती है. अश्वगंधा में एंटी-स्ट्रेस गुण पाए जाते हैं जो दिमाग को तनाव मुक्त रखने में मदद करते हैं. एक रिसर्च के अनुसार, अश्वगंधा के इस्तेमाल से मानसिक तनाव को 70% तक कम किया जा सकता है. इससे नींद भी अच्छी आती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है.      

3. शंखपुष्पी: 

शंखपुष्पी मासिक तानाव और मानसिक कमजोरी की स्थिति में बहुत लाभदायक होती है. इसका इस्तेमाल एकाग्रता और याददाश्त को बढ़ाने में किया जाता है. इससे सिरदर्द की समस्या में भी राहत मिलती है.